वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में अंकिता को खूबसूरत से गोल्डन रंग के लहंगे में देखा जा सकता है, जिसमें वे किसी स्वर्ग से उतरी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. वहीं हाथ में तलवार पकड़े विकास जैन यानी विक्की जैन भी कहीं के राजकुमार लग रहे हैं. दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये सच में कपल गोल्स हैं’, तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इनकी शादी ज्यादा अच्छी हुई है’. वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘शादी वादी तो अच्छी है पर किसी ने अंकिता का खूबसूरत लहंगा देखा’. गौरतलब है कि अंकिता बीते कई सालों से विक्की जैन को डेट कर रही थीं. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता विक्की संग रिलेशनशिप में आई थीं.
ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के शादी समारोह की नई तस्वीरें आईं सामने
The post लो जी! हो गई अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी, गोल्डन लहंगे में परी जैसी दिखीं एक्ट्रेस…देखें Video appeared first on Epicnews.
from Epicnews https://ift.tt/3dOfB27